योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प पर काम कर रही है। मिशन जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम के तहत निर्धन परिवारों की सभी बुनियादी जरूरतों को पूरा करते हुए उन्हें गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया जा रहा है।

