उत्तर प्रदेश को बिजली मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए योगी सरकार लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए जागरूक कर रही है। उसी का नतीजा है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश में अबतक साढ़े पांच लाख से अधिक सोलर पैनल इंस्टॉल किए जा चुके हैं।

