मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में श्रमिकों के जीवन को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। अब योगी सरकार प्रवासी श्रमिकों को किसी भी राज्य में राशन और इलाज की सुविधा प्रदान करने जा रही है। साथ ही, महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा। यह पहल श्रमिकों और उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण को नई मजबूती प्रदान करेगी।

